फूलपुुर: प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, अतुल कन्नौजिया बने अध्यक्ष
बीआरसी फूलपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह नामांकन के बाद दोपहर तक 401 शिक्षकों ने मतदान किया।मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अतुल कन्नौजिया, मंत्री पद पर आलोक सिंह पटेल और कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुमताज़ विजयी घोषित हुए। सोमवार लगभग 03 बजे यह जानकारी दी गई।