सफीपुर: उन्नाव में खेत में मिला युवक का शव, वह दो बेटियों का पिता था, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Safipur, Unnao | Jun 26, 2026 उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के मरौदा गांव के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे एक खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान माखी थाना क्षेत्र के पुरवा टेनई निवासी नीरज वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीरज मजदूरी करता थ