सिमडेगा: अरानी में सड़क हादसे में युवक की मौत, विधायक भूषण बाड़ा घटनास्थल पर पहुंचे
सिमडेगा के एनएच-143 स्थित अरानी के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलडेगा निवासी जोनसन के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हुआ था। सूचना पर विधायक भूषण बाड़ा मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।