रौन: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में पोषण निगरानी समिति की बैठक की गई आयोजित कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Ron, Bhind | Jun 11, 2026 भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार मे आज गुरुवार के रोज शाम 5 बजे पोषण निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रैकर एप पर एफ आर ए एस के माध्यम से इस ग्रहण की प्रविष्टि शत प्रतिशत कराई जाने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया साथ ही दर्ज पात्र हितग्राहियों के आधार अपडेशन का कार्य 20 दिन मे पूर्ण करने के निर्देश दिए