बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के ईसाइयों की पुलिया के पास ट्रैफिक होमगार्ड का हाथ चाइनीस मांझे से कटा
बरेली में लगातार चाइनीस मांझे का कहर देखने को मिल रहा है एक के बाद एक चाइनीस मांझे का शिकार होते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं इस बार चाइनीस मांझे का शिकार बरेली ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड सुधांशु कुमार हुए जो सेटेलाइट से पुलिस लाइन की तरफ जा रहे थे सुधांशु कुमार। तभी अचानक से उनके ऊपर चाइनीस मांझा आ गया गर्दन बचाने के लिए हाथ लगाया तो हाथ कट गया।