बरेली: देवरनिया थाना क्षेत्र के उदरा में मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
गांव उदरा में मकान का छज्जा गिरने से हुई ग्रामीण की मौत , परिवार के दो सदस्य घायल । अचानक बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आया, इसमें देवरनियां क्षेत्र के गांव उदरा निवासी कृष्ण पाल के मकान का छज्जा गिर गया, इसके मलबे में दबकर 50 साल के कृष्ण पाल की मौत हो गाई, जबकि इनकी पत्नी रुपा देवी और लड़का भरत गंभीर रुप से घायल हो गए।