बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर दो बाइकों की आपस में टक्कर, एक की मौत और एक घायल
भमोरा थाना क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर दो बाइके आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।जबकि दूसरे युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।