मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। पूरे मामले में जानकारी देते हुए थाना पुलिस ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने की वजह से युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था।