वारासिवनी: मेंहदीवाड़ा रोड पर हादसे में घायल सोबू की नागपुर में इलाज के दौरान मौत, एक सप्ताह पूर्व हुआ था हादसा
मेंहदीवाड़ा दारू भट्टी के सामने 2 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे चार पहिया और दो पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में वार्ड नंबर 13 निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को वारासिवनी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल और फिर नागपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान सोबू अली ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया, जबकि ईरफान कुरैशी का चल रहा इलाज