कटोरिया: कटोरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का कटोरिया में जोरदार स्वागत, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
Katoria, Banka | Oct 14, 2025 भाजपा द्वारा कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए पूरण लाल टुडू को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मंगलवार रात करीब 9 बजे भाजपा प्रत्याशी पूरण लाल टुडू कटोरिया पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की बात कही। साथ ही उपस्थित लोगों को नामांकन में शामिल होने का न्योता भी दिया।