गोरखपुर: गोरखनाथ से बरगदवा चौराहे तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने आज अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गोरखनाथ से बरगदवा चौराहे तक सड़क के किनारे लगे हुए ठेलों को हटाया वहीं कुछ खेलों को जब्त कर के नगर निगम के स्टोर में भिजवाया गया। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है।