गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद
आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए हुए सैकड़ो फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को मामले के निस्तारण के निर्देश जारी किए।जनता दरबार में आसपास व दूर दराज के इलाकों से सैकड़ो फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में आए हुए हैं।