गोरखपुर: कार पर विधायक का फर्जी विधानसभा पास वाला स्टीकर लगाकर चलने वाले युवक को नौकायन से रामगढ़ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधायक का विधानसभा पास वाला स्टीकर गाड़ी पर चिपका कर चलने वाले आदित्य सिंह नाम के युवक को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने बताया कि यह एक विधायक के कार से विधानसभा का पास स्कैन करके फर्जी पास बना लिया था। इस पास के जरिए से वह टोल टैक्स से बचता था। वह सरकारी बिल्डिंगों में प्रवेश पाने के लिए इसका इस्तेमाल करता था। इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।