बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।