मेहनगर: कंधरापुर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को सेहदा अंडरपास के नीचे से किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव व मय हमराह फोर्स ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्वर्गीय चंन्द्रधारी को सेहदा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है ।