औरैया: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, ककोर मुख्यालय पर 14 मोबाइल फोन बरामद
साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने एवं उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 महंगे मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राध