लखीमपुर: लखीमपुर में शिक्षा रथ यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, बालिका शिक्षा का दिया संदेश
लखीमपुर खीरी में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एजुकेट गर्ल्स संस्था की 'शिक्षा रथ यात्रा' का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर शिक्षा रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की साझा जिम्मेदारी है।