जालौर: भीनमाल में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से धोखाधड़ी, भाई-बहन की पुश्तैनी दुकान बेचकर पैसे हड़पने वाला मुंबई से गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Apr 10, 2025 भीनमाल पुलिस ने एक धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया है।पुलिस ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर अपने सगे भाई-बहन की पुश्तैनी दुकान को बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रामेश्वरलाल भाटी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि आरोपी की पहचान दिलीप कुमार जैन के रूप में हुई है।