चूरू: अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने नगरश्री में मनाई वाल्मिकी जयंती, कहानी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Churu, Churu | Oct 20, 2024 अखिल भारतीय साहित्य परिषद चूरू की ओर से रविवार शाम चार बजे नगरश्री में वाल्मीकि जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। परिषद के अध्यक्ष हरिसिंह ने बताया शिक्षाविद बाबूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसरस सुरेंद्र सोनी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र शर्मा मुसाफिर थे।