बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव एरवा कुईली में घर के अंदर मृत अवस्था में मिली वृद्ध महिला, पुलिस जांच में जुटी
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव एरवा कुईली में उर्मिला देवी (61) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वृद्धा के कान से कुंडल गायब मिले। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।