सोहागपुर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न केंद्रों में संपन्न
शहडोल रविवार को लगभग 2 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 हेतु नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों मे कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई है,इस दौरान जगह-जगह परीक्षा केंद्रो मे सुरक्षा को लेकर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई जहां सुरक्षा पर पुलिस तैनात रही है।