किशनगढ़ बास: जोजाका में जयदेई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला आवासीय पट्टा
Kishangarhbas, Alwar | Jul 2, 2026
ग्राम पंचायत जोजाका के नबीनगर निवासी जयदेई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ है। जयदेई ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था जहां बरसात और शर्दी के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है। बच्चों को बेहतर वातावरण मिल रहा है।