रायसिंहनगर चार माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना देकर रोष जताया। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष सीता स्वामी के नेतृत्व में हुआ। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।