हनुमानगढ़: निर्दलीय विधायक गणेश बंसल को सीआईड़ीसीबी ने न्यायालय में पेश किया, रिमांड की मांग कोर्ट ने खारिज की
फर्जी पट्टे जारी करने के करीब 23 साल पुराने मामले में गिरफ्तार निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। चार दिन के पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद CID-CB ने विधायक को कोर्ट में पेश किया था। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए सात दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने मांग स्वीकार नहीं की।