हरदोई: टड़ियावां में नव निर्मित ग्राम प्रहरी कक्ष का एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बोले- धरातल पर लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखे
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2024 हरदोई एसपी केशव चंद गोस्वामी ने टड़ियावां कोतवाली में नवनिर्मित चौकीदार कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि चौकीदार धरातल पर लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गांव में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि की जानकारी चौकीदार स्थानीय पुलिस से लेकर उच्च अधिकारियों को दे।