नानपारा: दर्जी गांव में एक बच्चे में मलेरिया पॉजिटिव की पुष्टि, सीएचसी ने दी जानकारी, कहा- लोगों को बताया जा रहा उपाय
सीमावर्ती क्षेत्र कस्बा चरदा के कई गांव में वायरल बुखार का प्रकोप है। एक बालक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। कई ग्रामीणों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के डॉक्टर अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि दर्जी गांव निवासी नसीम उम्र 7 वर्ष मलेरिया पॉजीटिव पाया गया है।