नानपारा: रूपईडीहा से एक किलो चरस संग नेपाली महिला गिरफ्तार,एसएसबी और पुलिस टीम ने की कार्यवाई
भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। जवानों के साथ प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने गश्त करते हुए पहुंचे। दोनों टीम सीमा पर जांच कर रहे थे। तभी देर शाम को नेपाल की ओर से एक महिला आई।जिसे महिला जवानों ने रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक किलो चरस बरामद हुई।