नानपारा: भज्जा पुरवा गांव निवासी महिला के घर में चोरों ने मचाया उत्पात, हजारों का सामान किया चोरी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में चोरों ने घर में रखा हजारों के समान पर हाथ साफ कर दिया है। श्यामावती पत्नी विनोद कुमार निवासी भज्जापुरवा ने मोतीपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके घर पर कोई नहीं था। वह घर में अकेली थी। घर के अंदर खटखटा की आवाज आई तो वह उठकर देखी तो गांव के ही राजू व अखिलेश मनोज घर के अंदर घुसे थे।