पोहरी: शिक्षक बने सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर,छात्रों से पूछे कई सवाल,स्कूल चले अभियान के तहत कृष्णगंज विद्यालय का किया निरीक्षण
Pohri, Shivpuri | Jun 18, 2026 शिवपुरी जिला मजिस्ट्रेट व कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी आफीसर सिंह गुर्जर ने गुरुवार दोपहर 12 बजे स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पोहरी में उपस्थित होकर बच्चों को पुस्तक वितरित की गई तथा उन्हें पढ़ाया गया उनकी पढ़ाई का स्तर भी जाना साथ ही छात्रों के साथ भोजन किया।