बिश्रामपुर: भोजपुरी के युवा कलाकार बबलू चौधरी का निधन, गौरा गांव में शोक की लहर
विश्रामपुर प्रखंड के चर्चित युवा भोजपुरी कलाकार बबलू चौधरी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। युवा समाजसेवी आलोक गुप्ता ने सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे मृतक के घर गौरा पहुंचे और शोकाकुल परिवार वालो को ढांढस बंधाया। बबलू के निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।