बेरमो: फुसरो कुमार मेडिकल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की डायबिटीज और बीपी की जांच हुई
Bermo, Bokaro | May 3, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक में आज रविवार समय लगभग साढ़े 12 बजे एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अपनी सेहत की जांच कराई।