फतेहाबाद: पूठपुरा बवाल पर सांसद सुमन ने कहा, निर्दोषों पर कार्रवाई न हो, गुण-दोष के आधार पर हो जांच, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Fatehabad, Agra | Jun 17, 2026 पूठपुरा में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में समाज समाजवादी पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में ग्राम पिन्नापुरा तथा पूठपुरा पहुंचा जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया।उन्होंने पुलिस से कहा की निर्दोष लोगो के खिलाफ कार्यवाही न हो।