बीसलपुर: पिपरिया मंडल गांव में रंजिश के चलते दलित के घर में लगाई आग, नगदी व सामान जलकर राख, गांव में पुलिस बल तैनात
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपरिया मंडल में एक दलित परिवार के घर में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस ने पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है