सांगानेर: जयपुर में वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा डंडे चले
जयपुर के गलता गेट थाना इलाके के नाग तलाई इलाके में वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के खूनी संघर्ष का मामला सामने आया हैं। हालांकि मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।