सासनी: चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, घायल युवक को परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Apr 24, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पर बिजाहरी के पास चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान गांव बिजाहरी निवासी बाइक सवार युवक आकाश पुत्र लक्ष्मन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने युवक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।