ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में ई-रिक्शा चोरी करने वाली बावरिया गैंग गिरफ्तार, 8 महिलाएं और 3 पुरुष पकड़े गए
पुलिस ने राजस्थान के बावरिया गिरोह के 11 सदस्यों के गिरफ्तार किया है। इसमें 8 महिलाएं हैं जबकि 3 पुरुष अपराधी भी शामिल है। यह लोग अस्थाई रूप से मुरैना में रहते हैं लेकिन वारदात करने के लिए यह ग्वालियर चंबल संभाग के अलग-अलग जिलों में जाते रहते हैं। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शहर में यह गैंग स्टेशन से लेकर महाराजपुरा और पड़ाव क्षेत्र में सक्रिय था।