उत्तराखंड में निहंगों की एंट्री के बाद अलर्ट प्रशासन, CM धामी के निर्देश पर शांतिपूर्ण समाधान
बैरिकेड तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निहंगों की घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति को लेकर चिंता का माहौल बन गया था और आशंका जताई जा रही थी कि मामला तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन और पुलिस ने संयम, संवाद और सूझबूझ के साथ निहंगों से बातचीत की, उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया और शांतिपूर्वक समझाया। मुख्यमंत्री के निर्देशों में हुई इस कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि निहंग उसी रात शांतिपूर्वक वापस लौट गए। समय रहते इस संवेदनशील प्रकरण का समाधान कर संभावित तनाव को टाल दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशीलता और द�