बदायूं: गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवस्थान पर पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं के ऊपर पुराने पीपल के पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर गई।
हादसे में उषा (40) पत्नी रामौतार तथा अमीर बानो उर्फ इमरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदेवी (55) पत्नी मोहनलाल, श्यामा देवी (60) पत्नी भूपाल और रामलली (50) पत्नी रामचंद्र घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026