कालपी: ग्राम इमिलिया मौजा सोहरापुर में खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
Kalpi, Jalaun | Apr 5, 2026 गर्मी बढ़ते ही अग्निकांड की घटनाएं सामने आने लगी है, वही कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम इमिलिया मौजा सोहरापुर में रविवार दोपहर 3 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, वही सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद कुमार नायक, फायरमैन मानवेंद्र ने आग पर काबू पाया है।