जहानाबाद: जहानाबाद में दोहरे हत्याकांड के बाद, गुस्साए परिजनों ने पटना-गया एनएच 22 पर टेहटा में किया जाम
जहानाबाद जिले में एक ही परिवार पर लगातार दूसरी बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी है. भतीजे शिवम उर्फ गोलू की बीते माह हत्या के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे उसके चाचा मुन्ना कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीते रविवार की शाम अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल मुन्ना कुमार को पहले जहानाबाद सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना र