कोडरमा: झुमरी तिलैया: बिजली विभाग का लाइनमैन ₹5000 घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
झुमरी तिलैया बिजली विभाग के एक कर्मी को हजारीबाग एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गुरुवार को 2 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।