चीनोर: भोले बाबा मंदिर से छेड़छाड़, अज्ञात लोगों ने मंदिर उखाड़ कर फेका
इटमा गांव में भोले बाबा के मंदिर से छेड़छाड़। सोना या अन्य कीमती वस्तु मिलने की आशंका में कुछ अज्ञात लोगों ने गांव में स्थित भोले बाबा जी के मंदिर को उखाड़ कर फेंक दिया और आसपास खुदाई भी की है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जल्द पहचान की जाएऔर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।