हमीरपुर: सीएमओ ने कुरारा में अवैध क्लीनिक व पैथालॉजी के खिलाफ की कार्यवाही
सीएमओ द्वारा अवैध क्लीनिक व पैथालाजी के खिलाफ छापेमारी में कुरारा कस्बे में चल रहे एक अस्पताल को सील किया गया है। वहीं संचालित एक पैथालॉजी की जांच मशीनें भी जब्त की गयी हैं। जिससे कस्बे में संचालित पैथालॉजी संचालकों में हंगामा मच गया है। ज्यादातर पैथालॉजी संचालक पैथालॉजी बंद कर चंपत हो गए हैं।