हमीरपुर: सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त हुई 73 शिकायतों में एक का हुआ निस्तारण
आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में हुआ, इस अवसर पर कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से 01 शिकायत का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।