हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ऑटो ने वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी एक किसान खेतों से जब वापस आ रहा था। तभी ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।