हमीरपुर: मुख्यालय के संगमहेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को उमड़ा भारी जन सैलाब
जनपद के सुप्रसिद्ध शिवमंदिरों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों के जत्थे हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवालयों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मंदिरों के अंदर और बाहर व्यापक इंतजाम किए गए थे। यमुना-बेतवा के संगम पर स्थित सिंहमहेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू।