हसनपुर: हसनपुर थाने में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन, एसडीएम ने दी चेतावनी, कहा- नई परंपरा पर होगी कार्रवाई
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संत रविदास जयंती, शबे-बारात, कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम।