अकबरपुर: खुमानपुरवा निवासी महिला लापता, पति ने थाने में पत्नी के लापता होने की दी तहरीर
रुरा थाना क्षेत्र के खुमानपुरवा गांव की रहने वाली महिला काजल बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते पति रितिक ने थाने में अपनी पुत्री के लापता होने की तहरीर दी। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।