केसठ: केसठ प्रखंड परिसर में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, बीडीओ रहे मौजूद
Kesath, Buxar | Mar 23, 2024 केसठ प्रखंड परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने की। आयोजित होली मिलन समरोह में सभी प्रखंड कर्मी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल होली की शुभकामना दी। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जो एक दूसरे के बीच हुए गीले शिकवे को मिटा देता है।