केसठ: केसठ गांव से 59 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार
Kesath, Buxar | Mar 22, 2024 केसठ गांव से 59 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इधर गिरफ्तार कारोबारी कृष्ण कुमार को पुलिस ने शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने की।